#लप्रेक...लव इन धी टाइम ऑफ बुलेट ट्रेन

आज मैं बुलेट सा फिल कर रहा हूं और तुम रिवॉल्वर सी।

तुम बहकी बहकी बातें क्यों कर रहे हो?

यार 300km/h की स्पीड से चलने वाली ट्रेन की खबर से तुम्हे खुशी नहीं हो रही?

हां... यार अब हमारा मिलना आसान हो जाएगा।

लेकिन 2022 तक हमारा प्यार बरकरार रहेगा क्या?

प्यार की कोई फेइलिंग डेट नहीं होती।
तुम्हें हमारे प्यार पर भरोसा नहीं है?

प्यार पर तो भरोसा हैं, लेकिन देखो ना जापान की पहिए बनाने वाली कंपनियां अभी से क्वालिटी टेस्ट में फेल हो रही है।

ओह्ह हो.....कोई बात नहीं। हमारा प्यार 300km / h की स्पीड का मोहताज नहीं है ।
हम 80km/h की स्पीड से सफर कर लेंगे। वैसे भी जापान प्यार करने वालों को कोई लोन नहीं दे रहा।

Comments

Popular posts from this blog

आते हैं चले जाते हैं....