एक सफल इंसान ही सबसे बडा असफल इंसान होता है।
जी हां!!
अगर कोई इंसान आपको बडा सफल इंसान लगता हो, तो यकीन मानिए वो इंसान बोहोत असफलताओं से गुजरता होता है।
किसी के लिए कोई कार्य या क्षेत्र में बडा सफल होना कोई आम बात नहीं होती।
उसने हांसिल किए मकाम को लेकर हम उसकी सराहना कर लेते हैं, उसकी तरह बनने की कोशिश भी कर लेते है। पर उसकी असफलताएं महसूस करने लगते है तो रुक जाते है।
एक तरफ वो हांसिल किए मकाम से जितना खुश होता है ,दूसरी ओर हजारों असफलताओं को लेकर उतना दुखी भी होता है।
वो सो लडाई जीतते हुए भी हारा हुवा महसूस करता है।
सबको अपनी जिंदगी में परिवार, दोस्त, मौज मस्ती, भौतिक सुविधाएं, अपनी जिंदगी जीने का मन सब होता है।
बडी समर्पितता से ही कोई सफल बनता है।
आपके हिस्से की लडाई भी कोई ओर लडता रहे ये तो शर्मनाक बात है।
Comments
Post a Comment